Monday, November, 03,2025

बिहार में 'इंडिया' गठबंधन का सफाया तयः गृह मंत्री

नालंदा/लखीत्तराय/मुंगेर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन का सफाया हो जाएगा क्योंकि लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का कथित तौर पर अपमान करने और राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री एवं 'छठी मैया' का उपहास किए जाने का बदला लेंगे। नालंदा, लखीसराय और मुंगेर जिलों में एक के बाद एक रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह दावा कर 'छठी मैया' का अपमान किया है कि छठी मैया की पूजा करने वाले मोदी एवं अन्य लोग नाटक कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाह ने लोगों से ईवीएम पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव चिह्न वाले बटन को इतनी जोर से दबाने का आह्वान किया कि उसके झटके "इटली तक महसूस किए जाएं।" वहीं, गृह मंत्री ने दावा किया कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान बिहार में जंगल राज था। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने 10 साल के शासन के दौरान 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए जबकि मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार के लिए कोई भी उंगली नहीं उठा सकता।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery