Wednesday, April, 09,2025

राजग के सहयोगियों के साथ चुनावी मंत्रणा

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राज्य में राजग के सहयोगियों के साथ इस साल के अंत में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की। यह बैठक मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख कुमार के आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग पर हुई। गोपालगंज में भाजपा की एक रैली को संबोधित करने के बाद शाह, मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। नीतीश ने शाह को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और फिर दोनों नेता बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनावी साल है। गठबंधन कैसे और ज्यादा मजबूती के साथ जनता के बीच जाए, ऐसे विषयों पर चर्चा हुई।

भाजपा से अब नाता नहीं तोड़ेंगे : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री शाह को आश्वासन दिया कि वह 'फिर कभी' भाजपा का साथ नहीं छोड़ेंगे, जबकि वह 'दो बार गलती से' ऐसा कर चुके हैं। जनता दल (यू) के अध्यक्ष ने यह बात पटना में आयोजित एक समारोह के दौरान कही। इस कार्यक्रम में शाह और उन्होंने केंद्र और राज्य की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। नीतीश कुमार ने कहा, इससे पहले सत्ता में रहने वाले (राजद-कांग्रेस गठबंधन) क्या करते थे। वे मुसलमानों के वोट लेते थे, लेकिन समुदायों के बीच झगड़े को कभी रोक नहीं पाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery