Thursday, June, 26,2025

मानसून में जारी रहेगा नक्सलियों के खिलाफ अभियान: अमित शाह

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दोहराया कि देश को मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्ति मिल जाएगी और इस खतरे को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मानसून के मौसम में भी नक्सल विरोधी अभियान जारी रखा जाएगा।

शाह ने नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने का अनुरोध करते हुए कहा कि बातचीत की कोई जरूरत नहीं है, बस हथियार छोड़ दें, विकास की यात्रा में शामिल हों। गृह मंत्री शाह छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी-एनएफएसयू) परिसर और केंद्रीय न्यायालयिक प्रयोगशाला की आधारशिला रखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

आत्मसमर्पण करने वालों से किए गए वादे होंगे पूरे

शाह ने कहा, जिन लोगों ने हथियार डाले है उनका भी मैं सामाजिक जीवन में वापस आने पर स्वागत करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि छत्तीसगढ़ की सरकार और केंद्र की सरकार ने जो वादा आपके साथ किया है उस वादे को हम पूरा करेंगे और उससे अधिक भी आपकी सहायता करने का प्रयास करेंगे।

नक्सलियों को बारिश में नहीं करने देंगे आराम

शाह ने कहा कि हर बार बारिश के मौसम में नक्सली थोड़ा आराम करते थे (क्योंकि घने जंगल के अंदर उफनती नदियां और नाले नक्सल विरोधी अभियानों में बाथा डालते हैं), लेकिन इस बार, हम उन्हें मानसून के दौरान सोने नहीं देंगे और हम 31 मार्च के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह नक्सलवाद की राह पर चले गए भटके युवाओं से हथियार छोड़ने की अपील करना चाहते हैं। शाह ने नक्सलियों से कहा कि सीएम विष्णु देव साय ने बहुत ही आकर्षक आत्मसमर्पण नीति बनाई है, हथियार डाल दीजिए और नए छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में शामिल हो जाइए। आत्मसमर्पण करने का इससे बेहतर मौका आपको कभी नहीं मिलेगा।

CM साय व गृह मंत्री शर्मा ने दी अभियान को गति

शाह ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने तेजी से प्रगति की है, लेकिन साय की सरकार और छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा की उपलब्धि यह है कि उन्होंने रुके हुए नक्सल विरोधी अभियान को तेज गति से शुरू किया है और छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़े हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने और नक्सल विरोधी अभियान तेज करने के लिए साय और शर्मा को धन्यवाद दिया।

2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य

गृह मंत्री ने तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery