Tuesday, May, 26,2026

घुसपैठियों को वोट का अधिकार दिलाना चाहते हैं राहुल व लालू

पटना/अररिया:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर घुसपैठियों को मतदान का अधिकार दिलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार की प्रगति और जंगल राज रोकने के लिए है। ज्ञात रहे कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तिथियां घोषित कर सकता है। शाह ने अररिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की दो-तिहाई बहुमत से वापसी होने पर एक-एक घुसपैठिए को बिहार से बाहर निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हाल में यहां एक यात्रा निकाली। इसका उद्देश्य था निर्वाचन आयोग की विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया का विरोध करना।

आयोग मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाना चाहता है। शाह का इशारा 'वोटर अधिकार यात्रा' की ओर था, जिसमें राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने 25 जिलों में 1,300 किलोमीटर की यात्रा की थी। गृह मंत्री ने कहा, राहुल गांधी, लालू और उनकी मंडली घुसपैठियों को मतदान का अधिकार दिलाना चाहते हैं। मैं सीमांचल के सभी कार्यकर्ताओं से पूछता हूं, क्या हमें ऐसा होने देना चाहिए? इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार 'नहीं' के नारों से जवाब दिया। शाह ने यह भी  कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा था, लेकिन इस बार कार्यकर्ताओं को और बेहतर करना होगा ताकि 160 से ज्यादा सीट का लक्ष्य हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पिछले 11 वर्षों में चार आने की भी गड़बड़ी के आरोप से मुक्त रही है, जबकि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर सत्ता में रहते समय गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा

शाह ने कहा कि लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा और कांग्रेस ने पूरे देश को। शाह ने कहा, सोनिया और लालू के शहजादे से पूछा जाना चाहिए कि जब केंद्र में लालू और कांग्रेस की सरकार थी, तब बिहार को कितनी राशि मिली। चलिए हम बताते हैं 2.80 लाख करोड़, जबकि मोदी सरकार में लगभाग 16 लाख करोड रुपए मिले हैं।

मोदी सरकार ने किए वादे पूरे

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे सभी वादे पूरे किए हैं। अब बिहार में भी 900 करोड़ रुपए से मां सीता का एक भव्य मंदिर बन रहा है। हाल में पूरा किया गया एक और वादा पूर्णिया हवाईअड्डा है, जहां से मैं वापसी की उड़ान भरने वाला हूं। राज्य की राजग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है जबकि वृद्ध, विधवा और दिव्यांग की पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है। राजग सरकार में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राजद शासन काल में बिहार के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 8000 रुपए थी जो अब बढ़ कर 68000 हो गई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery