Monday, April, 21,2025

रामबन में बादल फटा... तीन मरे, सैकड़ों बेघर

रामबन/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार तड़के बादल फटने और भारी बारिश के कारण मची तबाही ने पूरे इलाके को दहला दिया। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं प्रशासन की तत्परता से 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। धर्मकुंड गांव सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां करीब 40 मकानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से 10 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं, जबकि शेष आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं।

लगातार हो रही बारिश के बावजूद पुलिस और राहत दलों ने साहस दिखाते हुए समय पर गांव में पहुंचकर कई जानें बचा लीं। क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

आवाजाही रोकी, सैकड़ों यात्री फंसे

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और चट्टानों के गिरने की घटनाएं हुई हैं। इससे राष्ट्रीय र हैं। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिसके चलते सैकड़ों यात्री बीच रास्ते में फंसे हुए है। यह राजमार्ग कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग है। यातायात विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक मौसम साफ न हो और सड़क को फिर से चालू न किया जाए, तब तक वे यात्रा न करें। पंथियाल इलाके में सड़क का एक हिस्सा तेज बहाव में बह गया है। हालांकि, प्रशासन ने राहत अभियान तेज करते हुए फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय बैठक कर राहत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery