Monday, April, 21,2025

असली नायक महाराणा प्रताप व शिवाजीः सिंह

छत्रपति संभाजीनगर/जयपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय नायक हैं, न कि मुगल शासक औरंगजेब। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित समारोह में सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप साहस और देशभक्ति के प्रतीक थे। छत्रपति शिवाजी महाराज ने विशेष रूप से गुरिल्ला युद्ध रणनीति के लिए महाराणा प्रताप से प्रेरणा ली थी। उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता के बाद वामपंथी झुकाव वाले इतिहासकारों ने महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज दोनों को उचित श्रेय नहीं दिया, बल्कि औरंगजेब का महिमामंडन किया। उन्होंने कहा कि जो लोग मानते हैं कि औरंगजेब एक नायक था, उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब पढ़नी चाहिए, जिन्होंने लिखा था कि मुगल बादशाह एक क्रूर, कट्टरपंथी शासक था। सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और अकबर के प्रभुत्व को चुनौती दी। औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले मुसलमानों का अपमान करते हैं।

महाराणा प्रताप देश की आन-बान और शान के प्रतीकः बागडे

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भी महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में भाग लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का बटन दबाकर अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप की वीरता और शौर्य की चर्चा करते हुए कहा कि देश के वह प्रथम स्वाधीनता सेनानी थे जिन्होंने मुगलों को भारत में टक्कर दी। महाराणा प्रताप देश की आन बान और शान के प्रतीक है। उनकी प्रतिमा हमें देश के स्वाभिमान और गौरव के लिए सदा प्रेरित करती रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery