Thursday, June, 26,2025

नेशनल हाईवे पर मिला लेपर्ड का शव

ब्यावर: रायपुर के सेन्दड़ा क्षेत्र में ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर लालपुरा सराधना घाटी के पास मंगलवार सुबह एक लेपर्ड का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि सुबह के समय किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय सरपंच रतन सिंह भाटी ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी आनंद बाहरठ और उनकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लेपर्ड के शव को कब्जे में लेकर सेन्दड़ा कस्बे के वन विभाग कार्यालय पहुंचाया। फिलहाल, वन विभाग की टीम स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। वन विभाग के अधिकारी बाहरठ ने बताया कि संभावना है कि किसी वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत हुई है।

लेपर्ड का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, कि करीब सात दिन पहले सरपंच रतन सिंह भाटी
ने रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए चारदीवारी निर्माण की मांग की थी। यह इलाका पहले भी वन्यजीव दुर्घटनाओं के कारण सुर्खियों में रहा है। इससे पहले सेंदड़ा वन क्षेत्र में ही एक और लेपर्ड की मौत हो गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery