Monday, April, 21,2025

दिल्ली दौरे से राजनीतिक नियुक्तियों के कयास तेज !

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर रहे। सीएम के दिल्ली दौरे ने प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी हैं। सीएम ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय केशव कुंज में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से करीब दो घंटे मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी मुलाकात की। इसके बाद लंबे समय से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की उम्मीद बढ़ गई है। माना जा रहे है सीएम ने संगठन की भावी रणनीति, खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों को लेकर दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों को लेकर जल्द कोई फैसला हो सकता है।

सीएम आज से तीन दिवसीय शेखावाटी दौरे पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार से तीन दिवसीय शेखावाटी दौरे पर रहेंगे। सीएम सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले के दौरे के पर आमजन से संवाद करेंगे, साथ ही यमुना जल प्रवाह प्रणाली, पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स और डेम निर्माण पर बैठक करेंगे। सीएम सुबह सीएमआर से रवाना होकर चौमूं, गोविन्दगढ़, सरगोठ, रींगस होते हुए सीकर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। चौमूं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सीकर पहुंचने पर सीएम यूआईटी परिसर में जनसुनवाई करेंगे और सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद वे धोद व लक्ष्मणगढ़ होते हुए फतेहपुर जाएंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। रविवार को वे मण्डावा व मुकुन्दगढ़ होते हुए झुंझुनूं पहुंचेंगे, जहां जनसुनवाई और अधिकारियों से विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे पिलानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पिलानी में यमुना जल समझौते की डीपीआर को लेकर गठित संयुक्त टास्क फोर्स की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

18 विधानसभाओं को करेंगे कवर

बिट्स पिलानी से सोमवार को मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से मलसीसर पहुंचेंगे और डैम का निरीक्षण करेंगे। चूरू में पुलिस लाइन में कार्यक्रम में शामिल होकर वे प्रेमपुरा (सीकर) में स्व. ईश्वर राम हिण्डाला की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दौर का समापन फागी (जयपुर) में भक्त श्री धन्ना भगत की 610वीं जयंती महोत्सव में भाग लेकर होगा। इस तीन दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री 18 विधानसभाओं को कवर करेंगे और यमुना जल प्रवाह प्रणाली, डैम निरीक्षण और जन संवाद के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को गति देने का प्रयास करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery