Monday, April, 21,2025

तेज रफ्तार कार ने दंपती को उड़ाया, पत्नी की मौत

भरतपुर: जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायल पति को भरतपुर रेफर किया गया है। उच्चैन थाना पुलिस के अनुसार कस्बे के बयाना बाईपास निवासी चतुर गुर्जर फौजी और उसकी पत्नी वीरवती सुबह बाड़े में भैंस का दूध निकालने के लिए गए थे। दोनों दूध निकालने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान उच्चैन-बयान बाइपास पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इधर, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में घायल पति-पत्नी को उच्चैन सीएचसी ले जाया गया, लेकिन, सीएचसी पर डॉक्टर नहीं मिलने पर ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने सीएचसी के गेट पर ताला जड़ प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से समझाइश की। इसके बाद सीएचसी का ताला खोला और पोस्टमार्टम हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery