Friday, April, 18,2025

गहलोत को सकारात्मक सोच की जरूरतः मेघवाल

बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को बीकानेर स्थित सांसद सेवा केंद्र में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने फर्स्ट इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। वक्फ बिल पर मेघवाल ने कहा कि यह बिल गरीब मुसलमानों और खासकर मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करता है। इसमें धार्मिक स्वतंत्रता में कोई हस्तक्षेप नहीं है। बिल पर विपक्ष का विरोध अनुचित और केवल भ्रम फैलाने का प्रयास है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से IIFA समारोह पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मेघवाल ने कहा कि गहलोत को हर चीज में नकारात्मकता ही दिखती है। उन्हें सकारात्मक सोच की जरूरत है, केवल आलोचना से विकास नहीं होता। गहलोत को भाजपा नेता द्वारा बधाई देने के वायरल वीडियो पर मेघवाल ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखना जरूरी है। मैंने भी उन्हें बधाई दी थी, इसमें कोई राजनीति नहीं है।

सीएम की नहर यात्रा सकारात्मक पहल

नहरबंदी और जल संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की हालिया नहर यात्रा को सराहते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह यात्रा किसानों की समस्याओं को समझने की एक अच्छी और सकारात्मक कोशिश है। भाषा विवाद को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता सम्मानजनक है, लेकिन हिंदी एक संपर्क भाषा के रूप में देश की पहचान है। केंद्र सरकार सभी भाषाओं का सम्मान करती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery