Saturday, April, 19,2025

सुरक्षा बलों की तपस्या से सुरक्षित हैं हमः शाह

सिरोही/जयपुर: ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय शांतिवन आबूरोड पर गुरुवार को सुरक्षा बल कर्मियों के लिए 'आंतरिक जागृति के माध्यम से आत्म सशक्तीकरण' विषयक राष्ट्रीय संवाद के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सशस्त्र बलों के सुरक्षा कर्मियों के त्याग, तप और बलिदान के कारण ही आज हम सुरक्षित हैं। माइनस 46 डिग्री से लेकर प्लस 46 डिग्री तापमान तक हमारी सीमाओं की सुरक्षा वे अपने जीवन का स्वर्णकाल देकर करते हैं। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के मन, आत्मा और शरीर को शांति की ओर ले जाने के कार्य के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्था को साधुवाद दिया। 

शाह बोले कि योग और अध्यात्म से मन, बुद्धि, शरीर और आत्मा को एकरूप करके ज्ञान से प्रगति के रास्ते पर मानवता को आगे ले जाने की भारत की बहुत पुरानी परंपरा है। हम इस परंपरा को आज भी समग्र विश्व में पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। वसुधैव कुटुंबकम की भावना, विश्व को सबसे पहले भारत ने दी। ब्रह्माकुमारीज ने अपने त्याग, तपस्या और तेज से दुनिया भर में सादगी, संयम और सहयोग का अद्भुत वातावरण खड़ा किया है।

ब्रह्माकुमारीज में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का अनुभव

शाह ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था में मनुष्य के अंदर की सद्वृत्ति को जागृत करने का प्रयास अनेक वर्षों से किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप मन को अगाध शांति का अनुभव यहां आकर होता है और मैने आज स्वयं भी यह महसूस किया है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था के संस्थापक पूज्य दादा लेखराज कृपलानी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जीवन में जब गुरु मिल जाता है तो कई लोगों का जीवन सन्मार्ग पर प्रशस्त हो जाता है। लेखराज कृपलानी जी ने ब्रह्माकुमारीज की स्थापना कर हर एक व्यक्ति की आत्मा को ही दीप बनाकर उसके प्रकाश में आगे बढ़ने का बहुत बड़ा आह्वान किया। उन्होंने राजयोगिनी दादी स्व. रतन मोहिनी को नमन करते हुए और राजयोगिनी मोहिनी दीदी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास प्रकट किया कि वे समाज को सद्वत्ति की ओर ले जाने वाले इस आंदोलन को उतनी ही ऊर्जा और तत्परता के साथ आगे ले जाएंगी। हर मानव के अंदर मौजूद आत्मा को परमात्मा के साथ जोड़ने की शक्ति और हर जीवन को सद्वत्ति की नई राह पर ले जाने की शक्ति है। शाह बोले कि जब आजादी का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा, तब पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के हर क्षेत्र में देश को सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने का लक्ष्य लेकर हम चल रहे हैं। शाह व सीएम ने प्रभाग की सिल्वर जुबली की लॉन्चिंग की और वार्षिक थीम "विश्व एकता एवं विश्वास हेतु ध्यान" का उद्घाटन किया।

सशक्त भारत की राह में ध्यान और योग की अहम भूमिकाः भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की सुरक्षा और विकास के दर्शन के प्रमुख शिल्पी है। वे सशक्त भारत के निर्माण के लिए देश की सुरक्षा नीति के कुशल सारथी होने के साथ-साथ देश की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के भी संवाहक हैं। सीएम ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था ने राजयोग को सहजता के साथ जन-जन तक पहुंचाया है, जो तनावमुक्त जीवन, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मबोध का माध्यम बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान की राष्ट्रीय थीम वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि जवानों को शारीरिक सामर्थ्य के साथ एक शांत और स्थिर चित्त की जरूरत होती है और यह शक्ति उन्हें ध्यान एवं योग से मिलती है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery