Monday, April, 21,2025

नए मेडिसिन ब्लॉक का लाभ मिलेगा पूरे संभाग कोः देवनानी

अजमेर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि जेएलएन अस्पताल संपूर्ण संभाग के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता है। इसका लाभ अजमेर एवं नागौर के निवासियों को अधिक मिलता है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अस्पताल के विकास के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। अब तक 2000 करोड़ से अधिक का बजट मिला है। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के लिए प्रथम चरण में 65 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। देवनानी शुक्रवार को शहर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय परिसर में नवीन मेडिसिन ब्लॉक के शुभारंभसमारोह को संबोधित कर रहे थे। देवनानी के साथ ही चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, जल संसाधन राज्यमंत्री सुरेश रावत और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 37.8 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत मेडिसिन ब्लॉक का लोकार्पण किया। नवीन मेडिसिन ब्लॉक के G+6 मंजिला भवन में 258 सामान्य बेड तथा 40 सुपर स्पेशलिटी आईसीयू बेड क्षमता होगी।

देवनानी ने कहा कि बारिश के दौरान यहां पानी के भरने की समस्या के समाधान के लिए भी 50 करोड़ रुपए के कार्य करवाए जाएंगे। देवनानी ने हृदय रोग विभाग के लिए फैकल्टी की तत्काल आवश्यकता जताई।

26 हजार नियुक्तियां और होंगीः खींवसर

समारोह में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने देवनानी की मांग पर कहा कि हृदय रोग विभाग के लिए योग्य फैकल्टी जल्द ही लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीमार व्यक्ति के लिए चिकित्सक ईश्वर तुल्य होता है। राज्य सरकार द्वारा 23 हजार से अधिक भर्तियां की जा चुकी हैं। अगले माह विभाग में 26 हजार नियुक्तियां और आएंगी। इन भर्तियों में पदस्थापन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होने के कारण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पदस्थापन दिया गया है। सरकार मा वाउचर योजना का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है।

चिकित्सक पर ईश्वर के समान आस्था

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि मरीज को चिकित्सक पर ईश्वर के समान आस्था रहती है। नए मेडिसिन ब्लॉक के बनने से पूरे संभाग के व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। समारोह को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि अजमेर में चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों एवं सहायक चिकित्सा कार्मिकों के पद बड़ी संख्या में रिक्त हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जयपुर सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में अधिशेष चिकित्सकों एवं कार्मिकों को अजमेर में पदस्थापन करने से यहां चिकित्सा सेवाएं बेहतर हो जाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery