Wednesday, June, 24,2026

बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार 32 नए मंत्रियों ने ली शपथ

बिहार में भाजपा नीत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार की मंत्रिपरिषद का गठन होने के 22 दिन बाद गुरुवार को पहला विस्तार किया गया। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 32 नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। समारोह पांच-पांच मंत्रियों के समूह में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और कई वरिष्ठ राजग नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का लकर गाधा मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया था। मंत्रिपरिषद विस्तार में भाजपा कोटे से विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, मिथिलेश तिवारी, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, नंद किशोर राम और रामचंद्र प्रसाद सहित 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया। जदयू कोटे से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह और श्वेता गुप्ता सहित 13 नेताओं को शामिल किया गया। वहीं लोजपा (रामविलास) से दो, हम से एक और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक मंत्री को जगह मिली।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery