Monday, April, 21,2025

श्रीमद्भगवद्गीता, नाट्यशास्त्र यूनेस्को की 'मेमोरी ऑफ वर्ल्ड' में शामिल

नई दिल्ली: भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत को वैश्विक मंच पर एक बड़ी पहचान मिली है। यूनेस्को ने श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया है। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि यूनेस्को का मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर दुनिया की महत्वपूर्ण दस्तावेजी धरोहरों को बचाने और उन्हें हमेशा के लिए उपलब्ध कराने की एक कोशिश है। इस कदम से इन ग्रंथों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में कुल 74 नई एंट्रीज की गई हैं, जिससे कुल अभिलेखित संग्रहों की संख्या 570 हो गई है।

अमित शाह ने की सराहना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के 'विश्व स्मृति रजिस्टर' में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपने सांस्कृतिक ज्ञान को वैश्विक कल्याण का केंद्र बनाने का सतत प्रयास किया है। शाह ने इसे भारत के प्राचीन ज्ञान की वैश्विक मान्यता बताते हुए हर भारतीय को बधाई दी।

नाट्यशास्त्रः प्रदर्शन कलाओं का वर्णन

भरत मुनि का नाट्यशास्त्र प्रदर्शन कलाओं का वर्णन करने वाले संस्कृत काव्य छंदों का संग्रह है। इसमें नाट्य (नाटक), अभिनय, रस (सौदर्य अनुभव), भाव (भावना), संगीत आदि को परिभाषित करने वाले नियमों का एक व्यापक दृष्टिकोण है। यह कलाओं पर एक प्राचीन विश्वकोश ग्रंथ है, जो भारतीय रंगमंच, काव्यशास्त्र, सौंदर्यशास्त्र, नृत्य और संगीत को प्रेरित करता है।

श्रीमद्भगवद्गीताः धार्मिक विचारों का मिश्रण

श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्यायों में 700 श्लोक हैं। यह महाभारत काल का एक अनुपम हिंदू धर्मग्रंथ है। यह वैदिक, बौद्ध, जैन और चार्वाक जैसे प्राचीन भारतीय धार्मिक विचारों का मिश्रण है और कर्तव्य, ज्ञान और भक्ति के महत्त्व पर आधारित है। श्रीमद्भगवद्गीता को सदियों से पूरी दुनिया में पढ़ा गया है और कई भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।

'कालातीत ज्ञान और समृद्ध संस्कृति का पोषण'

श्रीमद्भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को की 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल किए जाने पर पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए एक्स पर लिखा कि भगवद गीता और नाट्यशास्त्र को शामिल करना, "हमारी कालातीत ज्ञान और समृद्ध संस्कृति की वैश्विक मान्यता" है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्मग्रंथों ने सदियों से सभ्यता और चेतना को पोषित करने का काम किया है।

भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धिः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल किया जाना सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। यह उपलब्धि न केवल भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक
मान्यता है, बल्कि भारत सरकार द्वारा उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए किए गए सतत प्रयासों का प्रतीक भी है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार, जिन्होंने भारत की सांस्कृतिक पहचान को विश्वपटल पर उजागर किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery