Friday, April, 18,2025

इतजार खत्म... 26/11 मुंबई हमले का दोषी राणा लाया गया भारत

नई दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपियों में शामिल तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के तुरंत बाद राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। राणा का प्रत्यर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति की बड़ी सफलता है। राणा को गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे अमेरिकी गल्फस्ट्रीम G550 विमान से भारत लाया गया। यह विमान दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां से उसे सीधे NIA हेडक्वार्टर ले जाया गया।

राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। जेल प्रशासन ने इसके लिए जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। राणा की गिरफ्तारी और भारत लाने की प्रक्रिया वर्षों की कानूनी लड़ाई और अंतरराष्ट्रीय समन्वय का परिणाम है। 64 वर्षीय पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा 2008 के मुंबई हमलों की साजिश रचने वालों में शामिल था। वह अमेरिका में शिकागो स्थित अपनी इमीग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म के जरिए डेविड हेडली को समर्थन देता था, जिसने मुंबई हमलों से पहले भारत में रेकी की थी।

कोर्ट में पेश, रिमांड पर आधी रात तक बहस

मुंबई आतंकवादी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को गुरुवार देर रात दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। एनआईए की ओर से राणा का 20 दिन का रिमांड मांगा गया। जिस पर कोर्ट में आधी रात 12 बजे बाद भी बहस जारी रही। राणा को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह के समक्ष पेश किया गया। एनआईए की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और विशेष सरकारी अभियोजक नरेंद्र मान ने पक्ष रखा, जबकि राणा की ओर से दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता पीयूष सचदेवा ने उसका प्रतिनिधित्व किया। राणा को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत लाया गया। उसके साथ जेल वैन, बख्तरबंद वाहन और एक एम्बुलेंस सहित कई गाड़ियां थीं। अदालत में पेशी से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मीडियाकर्मियों और आम लोगों को परिसर से बाहर कर दिया।

पहले से एनआईए कोर्ट में मामला दर्ज

एनआईए ने एक बयान में कहा कि राणा को एनआईए और एनएसजी की टीम विशेष विमान से दिल्ली लाई। उसके खिलाफ एनआईए की विशेष अदालत में पहले से मामला दर्ज है। राणा को अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। अमेरिका की अदालत ने 16 मई 2023 को उसके प्रत्यर्पण का आदेश दिया था। इसके बाद राणा ने कई बार अमेरिकी अदालतों में प्रत्यर्पण रोकने की कोशिश की, लेकिन सभी याचिकाएं खारिज कर दी गई। अंततः अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी याचिका खारिज कर दी और उसे भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया। एनआईए ने बताया कि अमेरिका के न्याय विभाग (यूएसडीओजे), अमेरिकी स्काई मार्शल और भारत की विभिन्न खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे प्रत्यर्पण अभियान को अंजाम दिया गया। इस दौरान विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने भी समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हमले से पहले की यात्राओं को लेकर होगी पूछताछ

राणा की गिरफ्तारी के बाद अब उससे उन स्थानों की यात्रा के संबंध में पूछताछ की जाएगी, जहां उसने मुंबई हमले से ठीक पहले भ्रमण किया था। एनआईए के अनुसार, 13 से 21 नवंबर 2008 के बीच वह अपनी पत्नी के साथ हापुड़, आगरा, दिल्ली, कोच्चि, अहमदाबाद और मुंबई गया था। यह यात्राएं हमले की योजना से संबंधित हो सकती हैं। एनआईए अधिकारियों को उम्मीद है कि राणा से पूछताछ के दौरान हमलों से जुड़े अन्य सहयोगियों और पाकिस्तानी आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहादी-इस्लामी (HuJI) के नेटवर्क के बारे में भी अहम जानकारी मिल सकती है। 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों में 166 लोग मारे गए थे, जिनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery