Saturday, April, 26,2025

भीषण गर्मी का दौर बाकी... 15 दिन में सूख गए प्रदेश के 23 बांध

जयपुर: राजस्थान में गर्मी का दौर शुरू होने के साथ ही बांध, तालाब व नदियों का पानी सूखने लगा है। हालांकि, अभी मई-जून में भीषण गर्मी का दौर बाकी है। इसके चलते बांधों के घटते जलस्तर ने टेंशन बढ़ा दी है। प्रदेश के सभी छोटे-बड़े कुल 691 बांधों में से 335 बांध पूरी तरह सूख चुके हैं।

इन सभी बांधों में कुल पानी की क्षमता 12900.82 मिलियन क्यूबिक मीटर है। वर्तमान में इनमें केवल 5464.78. मिलियन क्यूबिक मीटर (कुल क्षमता का 42.36 फीसदी) पानी ही बचा है। वहीं, पिछले साल 30 सितंबर 2024 में मानसून की बारिश के बाद इन बांधों में जलस्तर 11244.30 क्यूबिक मीटर तक बढ़ गया था, जो कुल क्षमता का 87.16 फीसदी था।

जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट की मानें तो प्रदेश में बीते सात महीनों में इस साल के अप्रैल माह के मध्य तक बांधों में 44.8 फीसदी पानी या तो सूख गया है, या फिर उपयोग में ले लिया गया है। बहरहाल, प्रदेश के बांधों में तेजी से जलस्तर कम हो रहा है।

15 दिन में प्रदेश के 23 बांध सूख गए हैं। एक अप्रैल को सूखे बांधों की संख्या 312 थी, जो 16 अप्रैल को 335 तक पहुंच गई। आंशिक भरे बांधों की संख्या 371 से घटकर 349 रह गई है। प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 42.36 प्रतिशत पानी रह गया है। 15 दिन के भीतर बांधों में 140.5 एमक्यूएम पानी कम हुआ है।

75 प्रतिशत पानी मानसून पर निर्भर

राज्य स्तर पर भूजल आकलन राज्य स्तरीय समिति की रिपोर्ट को मानें तो भूजल संसाधनों के पुनर्भरण का मुख्य स्रोत बारिश ही है, जो कुल वार्षिक पुनर्भरण में 74 प्रतिशत योगदान देती है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भाग में भिन्नता के साथ औसतन 58 सेमी बारिश होती है, जिसमें भी प्रदेश में अधिकतर बारिश सिर्फ चार महीने में होती है। जो जून से सितंबर माह तक मानसून में होती है। वार्षिक वर्षा में से कुल 75 प्रतिशत से अधिक केवल इन्हीं चार महीनों में होती है। ऐसे में अब जून से सितंबर माह तक होनी वाली बारिश पर इन बांधों का भविष्य निर्भर करेगा। पिछले साल प्रदेश के 33 जिलों में से 16 जिलों में अतिवर्षा हुई थी, जो सामान्य से 60 फीसदी अधिक रही, जबकि 10 जिलों में सामान्य से अधिक और 7 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य रहा। राज्य में जून से सितंबर माह तक के मानसून में होने वाली औसत बारिश का आंकड़ा 435.6 मिमी है। वहीं, पिछले साल राज्य में 678.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इस बार मौसम विभाग ने राज्य में फिर बंपर बारिश का अनुमान जताया है।

प्रदेश के 22 बांधों की भराव क्षमता 8104.656 एमक्यूएम

प्रदेश में कुल 691 बांध है, लेकिन इनमें से 22 बांथ ही बड़े हैं। कुल पानी की क्षमता 12900.82 मिलियन क्यूबिक मीटर में से 8104.656 एमक्यूएम क्षमता इन बांधों में ही है। इनमें क्षमता का आधे से ज्यादा 4466.060 एमक्यूएम (55.10 प्रतिशत) पानी मौजूद है। वहीं, राज्य में 4.25 एमक्यूएम से ज्यादा भराव क्षमता वाले कुल बांध 283 हैं, जिनमें से 93 बांथ रीते हैं। वहीं, 189 बांधों में पानी का आंशिक रूप से भराव है। सिर्फ एक बांध ही पूरा भरा हुआ है। 4.25 एमक्यूएम से कम भराव क्षमता वाले कुल बांथ 408 है, जिसमें से 242 बांध अब पूरी तरह से सूखे हुए हैं। 160 बांधों में आंशिक रूप से पानी का भराव है। केवल 6 बांध ही पानी से भरे हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery