Saturday, April, 26,2025

पहलगाम आतंकी हमला कायरतापूर्ण... असर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री पर भी

अजमेर: विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर बॉलीवुड अभिनेता शहजाद खान और अली खान शुक्रवार को जियारत करने पहुंचे। दोनों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख जताया। अली खान ने कहा कि "जम्मू-कश्मीर में जो हुआ, वह सिर्फ कश्मीर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में हुआ है। इसका असर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में भी है। हम सभी शॉक्ड हैं और हमारी शूटिंग भी बंद है।" उन्होंने बताया कि उनकी भी कश्मीर में एक हफ्ते की शूटिंग प्लान थी। अली ने कहा, "26 लोगों ने कुर्बानी दी है। यह एक बहुत दर्दनाक हादसा है। आतंकी का कोई मजहब नहीं है, ये किसी के भी नहीं होते, इनकी कोई जात नहीं होती। सरकार को बदला लेना चाहिए।" वहीं शहजाद खान ने कहा, "यह बहुत ही दुखदायक घटना है। इसने इंसानियत को शर्मसार किया है। पूरा देश इस घटना से सदमे में है। सरकार से यही मांग है कि जिन्होंने भी यह घटना की, उन्हें पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए। हम देश में अमन और शांति चाहते हैं।" दोनों कलाकारों ने मारे गए लोगों के परिवारों को हिम्मत प्रदान करने के लिए दरगाह में विशेष दुआ की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery