Saturday, April, 26,2025

पोखर में डूबने से तीन भाइयों की मौत

धौलपुर: सरमथुरा थाना इलाके में छोटे तालाब (पोखर) में डूबने से दो सगे सहित तीन भाइयों की मौत हो गई। बच्चे मायरे के कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में नहाने तालाब में उतरे थे। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। इनकी मौत से मायरे की खुशियां मातम में बदल गई।

सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि धौलपुर-करौली नेशनल हाईवे पर पोखर है। सेडपाडा-सरमथुरा के रहने वाले एक ही परिवार के तीन बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। तालाब के पास कुछ और लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान तीनों बच्चे अरुण (12) पुत्र मनीष, प्रांशु (10) पुत्र केशव और हिमांशु (8) पुत्र केशव गहरे पानी में चले गए। घटना को देख आसपास के लोगों ने बच्चों को बचाने के लिए चीख पुकार भी मचाई। वहीं, स्थानीय लोगों ने बच्चों के घर सूचना दी और बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को सरमथुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रांशु और हिमांशु सगे भाई व अरुण उनके चाचा का बेटा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक छाया है।

शव निकाले

घटना की सूचना मिलने के बाद सरमथुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव निकाले। घटना से परिजनों में मातम पसर गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery