Tuesday, June, 09,2026

पूनियां, अलका और डांगी का निर्विरोध निर्वाचन तय

जयपुर: राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा के डॉ. सतीश पूनियां और डॉ. अलका गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय हो गया है। तीन सीटों के लिए केवल तीन उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होने से चुनाव निर्विरोध होने की स्थिति बन गई है और मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा उम्मीदवार डॉ. सतीश पूनियां और डॉ. अलका गुर्जर ने विधानसभा पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर चुके थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार, नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जून है। यदि कोई नाम वापस नहीं लिया जाता है तो उसी दिन तीनों उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

नामांकन के बाद डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने राज्यसभा में राजस्थान, किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का भरोसा जताया। वहीं, डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि पार्टी ने महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देकर नारी शक्ति को सम्मान दिया है। उन्होंने महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों को संसद में प्रभावी ढंग से रखने का संकल्प व्यक्त किया।

शक्ति प्रदर्शन, सीएम साथ पहुंचे विधानसभा

नामांकन से पहले भाजपा मुख्यालय में दोनों उम्मीदवारों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं दोनों उम्मीदवारों को अपने वाहन में बैठाकर विधानसभा पहुंचे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery