Tuesday, June, 09,2026

मध्यम वर्ग की उम्मीदों को मिले पंख

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के साथ देश के मध्यम वर्ग में आए बदलाव चर्चा का विषय बने हुए हैं। सरकार का दावा है कि बीते 12 वर्षों में लागू की गई नीतियों और योजनाओं ने मध्यमवर्गीय परिवारों की आय, जीवनशैली, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं में व्यापक सुधार किया है। इन बदलावों ने भारतीय मध्यम वर्ग को केवल बेहतर सुविधाएं ही नहीं दीं, बल्कि उसे आर्थिक रूप से अधिक सक्षम, तकनीकी रूप से सशक्त और भविष्य के प्रति अधिक आश्वस्त बनाया है। यही वर्ग आज विकसित भारत की यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण भागीदार माना जा रहा है।

12 वर्षों में भारत ने देखे ऐतिहासिक बदलाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन देखे हैं और इन बदलावों के केंद्र में गरीबों तथा वंचित वर्गों का कल्याण रहा है। अपने तीसरे कार्यकाल का दूसरा वर्ष पूरा होने के अवसर पर उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल पहलों को इन परिवर्तनों का प्रमुख आधार बताया। 'एक्स' पर जारी संदेश में मोदी ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा 'अंत्योदय' की भावना से प्रेरित रही है। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। मोदी ने डीबीटी, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य लोगों को सुरक्षा और नए अवसर उपलब्ध कराना है। मोदी ने 26 मई, 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उनकी सरकार के 12 साल 26 मई, 2026 को पूरे हो गए। वहीं, 9 जून, 2024 को शुरू हुई मोदी सरकार 3.0 के दो साल 9 जून, 2026 को पूरे हो रहे हैं। मंगलवार से मोदी सरकार 12 साल की उपलब्धियां जनता के सामने रख रही है।

अकल्पनीय फैसलेः अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक कानून, महिला आरक्षण विधेयक, राम मंदिर का निर्माण, ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और नए संसद भवन के निर्माण सहित कई अकल्पनीय कहे जाने वाले फैसले इसी युग में लिए गए।

मजबूत हुआ सामाजिक सुरक्षा कवच और आसान हुई रोजमर्रा की जिंदगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक से अधिक समय में लागू की गई नीतियों और योजनाओं ने करोड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति, जीवनशैली और सुविधाओं में व्यापक सुधार किया है।

  • आयकर में राहत और जीएसटी जैसे कर सुधारों ने जहां कर व्यवस्था को सरल बनाया। बीमा और पेंशन योजनाओं ने सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया, जबकि कम ब्याज दरों ने घर और उच्च शिक्षा के लिए ऋण लेना आसान बनाया।
  • मुद्रा योजना के माध्यम से लाखों युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना ने अपने घर का सपना पूरा किया। नल जल, स्वच्छता और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
  • मेट्रो, वदे भारत ट्रेनों और उड़ान योजना ने यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाया है।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों ने इलाज को अधिक सुलभऔर किफायती बनाया है।
  • डिजिटल इंडिया अभियान के तहत जनधन, आधार, यूपीआई और डिजिलॉकर ने सरकारी सुविधाओं को लोगों की पहुंच में ला दिया है।

22 राज्यों तक पहुंचा NDA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 12 वर्षों में देश की राजनीति में अभूतपूर्व विस्तार दर्ज किया है। वर्ष 2014 में जहां भाजपा और उसके सहयोगी दल केवल सात राज्यों में सत्ता में थे, वहीं 2026 तक यह संख्या बढ़कर 22 राज्यों तक पहुंच गई है। इनमें 14 राज्यों में भाजपा की अपनी सरकार है, जबकि आठ राज्यों में एनडीए सहयोगी दलों के साथ सत्ता में है। आंकड़ों के अनुसार, 2014 में एनडीए शासित राज्यों में देश की करीब 27 करोड़ आबादी निवास करती थी, जो 2026 में बढ़कर 110 करोड़ तक पहुंच गई है। यानी देश की लगभग 78 प्रतिशत आबादी आज ऐसे राज्यों में रह रही है, जहां एनडीए की सरकार है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery