Wednesday, December, 03,2025

मिस इंटरनेशनल-2025 में रूश सिंधु ने रचा इतिहास

जयपुर: टोक्यो में 27 नवंबर को हुए मिस इंटरनेशनल-2025 के ग्रैंड फिनाले में ग्लैमर और अंतरराष्ट्रीय संस्कृति का बेहतरीन संगम नजर आया। कोलम्बिया की कैटालिना ड्यूक ने ताज जीता, लेकिन भारत के लिए यह शाम खास रही, क्योंकि भारत की प्रतिनिधि रूश सिंधु ने टॉप-20 में जगह बनाकर 12 साल बाद इतिहास रचा। रूश की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट तैयारी का परिणाम है। मंच पर उनका आत्मविश्वास, सांस्कृतिक प्रस्तुति और स्पष्ट उद्देश्य जजों व दर्शकों को प्रभावित कर गया। ताज भले दूर रहा, मगर रूश की इस प्लेसमेंट ने भारत की पेजेंट दुनिया को नई ऊर्जा और उम्मीद दी है। उनकी सफलता अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की मजबूत वापसी का स्पष्ट संकेत है।

रूश ने देश का मान बढ़ाया

देशभर से रूश को बधाई देने का सिलसिला जारी है। फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने भी रूश सिंधु को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास रचते हुए देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने रूश के साथ-साथ ग्लैमानंद एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर निखिल आनंद को भी बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि उन तमाम भारतीय युवतियों के लिए प्रेरणा बनेगी, जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चमकने का सपना देखती हैं।

निखिल आनंद का दूरदर्शी मार्गदर्शन

रूश की इस सफलता के पीछे ग्लैमानंद एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर निखिल आनंद की लगातार मेहनत और दूरदर्शी मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। मिस इंटरनेशनल के लिए भारत की प्रतिनिधियों को तैयार करने वाली इस संस्था ने पूरे वर्ष रूश के ग्रूमिंग, ट्रेनिंग और तैयारी पर विशेष ध्यान दिया। निखिल आनंद की रणनीतिक रूपरेखा, सशक्त प्रशिक्षण मॉड्यूल और सटीक मार्गदर्शन ने प्रतियोगिता के हर चरण में रूश के प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery