Tuesday, June, 09,2026

11 जून से बदलेगी मौसम की फिजा... आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में फिलहाल मानसून की दस्तक के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो से तीन सप्ताह तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना कम है। हालांकि 11 जून से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है और कई जिलों में आंधी, तेज हवाओं तथा हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पूर्वी राजस्थान में 11 और 12 जून को बारिश, आंधी और 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवाओं की गति इससे अधिक भी हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में जारी आंधी-बारिश का दौर फिलहाल थम गया है, जिसके चलते तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अलवर, दौसा और कोटा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

थमा बारिश का दौर, बढ़ने लगा पारा

प्रदेश में गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फलोदी में 44.8 डिग्री, जैसलमेर और बीकानेर में 44.0 डिग्री तथा पिलानी में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान में मानसून के लिए अभी इंतजार

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश को मानसूनी बारिश नहीं माना जाएगा। यह पूरी तरह प्री-मानसून गतिविधियों और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों तक पहुंचा है। ऐसे में राजस्थान में मानसून के व्यापक प्रवेश के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हीटवेव की संभावना जताई है। 11 जून तक कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद आंधी और बारिश की गतिविधियों से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery