Tuesday, June, 09,2026

पेपर लीक मामले में फरार 10 हजार का इनामी AAO अरेस्ट

जयपुर: एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में 10 हजार रुपए के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे सहायक लेखाधिकारी नागेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर परीक्षा में अनियमितता कर अपने भाई को लाभ पहुंचाने का गंभीर आरोप है। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि तत्कालीन आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा से एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के प्रश्न पत्र के प्रश्नोत्तर प्राप्त किए गए थे, जिन्हें आगे विभिन्न लोगों को उपलब्ध कराया गया। इसी क्रम में स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग, उदयपुर में कार्यरत पुरुषोत्तम दाधीच के माध्यम से ये प्रश्नोत्तर आगे पहुंचे।

जांच के अनुसार, पुरुषोत्तम दाधीच और नागेश कुमार यादव एक ही विभाग में कार्यरत थे और आपस में परिचित थे। इसी परिचय का लाभ उठाते हुए नागेश कुमार यादव ने अपने भाई सुरजीत सिंह यादव को थानेदार बनवाने के लिए 7.50 लाख रुपए में प्रश्नोत्तर के सेट प्राप्त किए। इसके बाद इन प्रश्नोत्तरों को परीक्षा से पहले व्हाट्सएप के माध्यम से सुरजीत सिंह यादव को भेजा गया। इन प्रश्नों के आधार पर सुरजीत सिंह यादव ने परीक्षा दी और हिंदी विषय में 200 में से 190.79 अंक तथा सामान्य ज्ञान में 200 में से 158.27 अंक प्राप्त किए। इसके बाद वह मेरिट में 18वें स्थान पर रहकर एसआई पद पर चयनित हुआ। मामले में सुरजीत सिंह यादव और पुरुषोत्तम दाधीच को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उनके विरुद्ध न्यायालय में आरोप-पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं। नागेश कुमार यादव, जो पंचायत समिति अजीतगढ़, सीकर में सहायक लेखाधिकारी द्वितीय के पद पर कार्यरत था, घटना के बाद से ड्यूटी से अनुपस्थित होकर फरार चल रहा था। एसओजी ने सीकर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 144 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery