Tuesday, June, 09,2026

एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होंगे अब सभी प्रमुख कार्य

जयपुर: प्रदेश के बिजली निगमों की कार्य प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और कार्य कुशल बनाने के लिए जल्द ही ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) प्रणाली लागू की जाएगी। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने इस दिशा में एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे बिजली निगमों के प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों में एकरूपता आएगी तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक तेज और प्रभावी बनेगी। विद्युत भवन में सोमवार को जयपुर, जोधपुर और अजमेर विद्युत वितरण निगमों तथा ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज निगम लिमिटेड की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज निगम लिमिटेड को सभी वितरण निगमों के लिए साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने की संभावनाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि ईआरपी प्रणाली के माध्यम से मानव संसाधन, वित्त, लेखा, खरीद और परिसंपत्ति प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा। इससे न केवल खचों में कमी आएगी, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। साथ ही उपभोक्ता सेवाओं में सुधार होगा।

1.95 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

बैठक में शासन सचिव ऊर्जा एवं डिस्कॉम्स चेयरपर्सन आरती डोगरा ने बताया कि प्रदेश के वितरण निगम वर्तमान में 1.95 करोड़ से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यम से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 'बिजली मित्र' एप और वेब पोर्टल के जरिए नए कनेक्शन, बिजली बिल भुगतान, टैरिफ जानकारी, शिकायत निवारण और आवेदन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा एकीकृत बिजली प्रबंधन पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से साइट सत्यापन, एस्टीमेट तैयार करना, विजिलेंस, मीटर टेस्टिंग और जीएसएस मॉनिटरिंग जैसे कार्यों में भी पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी है। बैठक में ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध निदेशक शिवप्रसाद नकाते ने आईटी आधारित परियोजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery