Tuesday, June, 09,2026

विकास को मिली रफ्तार, 5160 हेक्टेयर भूमि रीको को आवंटित

जयपुर: राज्य सरकार ने निवेश आकर्षित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को तेज किया है। सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 5160 हेक्टेयर भूमि का आवंटन रीको को किया है। सरकार का कहना है कि इस पहल से प्रदेश में उद्योगों के विस्तार, निवेश वृद्धि और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। रीको की ओर से औसतन हर 17 दिन में एक नया औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए खोला गया, जबकि प्रतिदिन औसतन 6 भूखंडों का आवंटन किया गया है।

 वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक 21 औद्योगिक क्षेत्रों को आवंटन के लिए खोला जा चुका है, जिससे औद्योगिक निवेशकों को नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी- 2026 के तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी से नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery