Wednesday, December, 03,2025

कांग्रेस ने OBC व SC विभागों की नई टीम घोषित की

जयपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों ओबीसी कांग्रेस और एससी विभाग में व्यापक पुनर्गठन करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों व संभाग पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी हैं। कांग्रेस संगठन इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और 2028 विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम मान रहा है।

एआईसीसी की मंजूरी के बाद प्रदेश ओबीसी कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी में 23 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, 48 सचिव और 7 संभाग अध्यक्षों और 47 जिलों में जिला अध्यक्षों की नई टीम घोषित की। नई कार्यकारिणी में कुमावत, गुर्जर, यादव, विश्नोई, जांगिड़, प्रजापति, सैनी, टेली, पटेल, सोनार, पारीक, पाटीदार सहित अधिकांश ओबीसी उपजातियों का व्यापक प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रदेश ओबीसी उपाध्यक्षों में अमरचंद कुमावत, भंवर बिश्नोई, डॉ. ओमप्रकाश योगी, हरिशंकर जांगिड़, रामनिवास यादव, संतोष डूडी सहित कई प्रमुख नेताओं को शामिल किया है।

वहीं सात संभाग अध्यक्षों में अनुभव चांदेल को जयपुर, मोती लाल सांखला जोधपुर, लेहरु लाल अहीर को उदयपुर, केशर कथात को अजमेर, अमित कड़वासरा को बीकानेर, अजीत सिंह महुवा को भरतपुर और अशोक नागर को कोटा संभाग अध्यक्ष लगाया है। साथ ही जिलों में नए जिलाध्यक्ष में जयपुर शहर में शंकर बाजडोलिया, जयपुर ग्रामीण पूर्वी में अभिषेक सैनी और जयपुर ग्रामीण पश्चिम में नानूराम कुमावत को नियुक्त किया है। प्रदेश ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष हरसहाय यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

एससी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की घोषणा

कांग्रेस एससी विभाग में भी बड़े स्तर पर पुनर्गठन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पाल गौतम की ओर से जारी सूची में 19 उपाध्यक्ष, 33 महामंत्री, 40 सचिव और 50 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। एससी विभाग की प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा था। सात संभागों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए है, जिनमें बीकानेर के लिए विधायक शिमला देवी नायक, उदयपुर के लिए देवेंद्र सालवी, जोधपुर के लिए अंजना मेघवाल, कोटा के लिए सत्यनारायण भोमिया, अजमेर के लिए श्यामलाल बैरवा, भरतपुर के लिए बृजभूषण जाटव और जयपुर के लिए विकास नागर शामिल है। वहीं जिलाध्यक्षों में राजेश नागर (श्रीगंगानगर), मेवाराम मेघवाल (बीकानेर ग्रामीण), अमर सिंह धीरज (झुंझुनूं), सावित्री कोली (जयपुर पूर्व), जालाराम जाटव (अलवर), मुकुल जाटव (भरतपुर), प्रभाव चौधरी (करौली), सुनील बैरवा (पाली), खासाराम मेघवाल (जालौर), गणेश मेघवाल (उदयपुर ग्रामीण), कालूराम यादव (बांसवाड़ा) सहित सभी जिलों में नियुक्तियां की गई हैं।

नेशनल टीम में तीन MLA को मिली जगह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने ओबीसी विभाग में 3 उपाध्यक्ष, 60 राष्ट्रीय समन्वयक और 6 संयुक्त समन्वयकों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। नवनियुक्त उपाध्यक्षों में ओम प्रकाश महतो, कंवरदीप सैनी, इंद्रजीत सिंह को नियुक्त किया है। वहीं 60 राष्ट्रीय समन्वयकों में राजस्थान से विधायक मुकेश भाकर, मनीष यादव, डूंगरराम गेदर को जगह दी है। इसके अलावा सुल्तान सिंह गुर्जर, जगदीश चंद्र जांगिड़ को शामिल किया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery