Wednesday, December, 03,2025

8 माह में 113.99 करोड़ पौधे लगाकर बनाया रिकॉर्ड

जयपुर: जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'एक पेड़ मां के नाम' ने इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनाया है। लोकसभा में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से 28 नवंबर 2025 तक देशभर में 113,99,06,411 पौधे लगाए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अभियान हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किया गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि असामान्य वर्षा, अत्यधिक तापमान और मौसम की अनिश्चितता के कारण पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में कृषि को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे हालात में बड़े पैमाने पर पौधारोपण को जलवायु संकट से निपटने का प्रभावी उपाय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान ने पौधारोपण अभियान को जनांदोलन का रूप देते हुए देश में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। पर्यावरणविदों के अनुसार शुष्क जलवायु वाले राजस्थान में इतने बड़े पैमाने पर पौधारोपण पर्यावरण सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार अब इस अभियान को दीर्घकालिक जनभागीदारी कार्यक्रम के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी में है। विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदायों को इस अभियान से जोड़कर इसे स्थायी स्वरूप देने की योजना है।

निगरानी पर जोर

विशेषज्ञों का मानना है कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की जीवितता सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कई राज्यों में बड़ी संख्या में पौधे लगने के बावजूद उनके संरक्षण की चुनौती सामने आती है। मंत्रालय ने राज्यों को निगरानी और रखरखाव मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पौधे परिपक्व वृक्षों में बदल सकें।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery