Tuesday, June, 09,2026

विकसित भारत के लिए जनभागीदारी को बनाना होगा जनआंदोलन: बिरला

चंडीगढ़: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि 'विकसित भारत' का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का संकल्प है, जिसे साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक, संस्था और जनप्रतिनिधि को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि नीतियां, योजनाएं और बजटीय प्रावधान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने वाले होने चाहिए। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन जोन-II (नॉर्थ जोन) सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बिरला ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में विधायकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेजी से बदलते परिदृश्य और चुनौतियों के बावजूद भारत मजबूत कानूनी ढांचे, सुशासन और दीर्घकालिक नीतियों के आधार पर निरंतर प्रगति कर रहा है। आज पूरी दुनिया भारत को नई आशाओं और संभावनाओं के केंद्र के रूप में देख रही है। लोकसभा अध्यक्ष ने विकसित भारत के निर्माण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हर नागरिक को यह महसूस होना चाहिए कि राष्ट्र निर्माण में उसका भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाशक्ति, कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार के बल पर भारत वर्ष 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है। बिरला ने कहा कि विधानमंडलों में बनने वाले कानून और नीतियां नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र में जनभागीदारी को मजबूत करने की जरूरत बताते हुए कहा कि सदनों में होने वाली चर्चाएं और कानून राष्ट्रहित से प्रेरित होने चाहिए तथा उनमें जनता की सहभागिता बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य का कानूनी ढांचा जितना पारदर्शी और मजबूत होगा, वहां निवेश की संभावनाएं उतनी ही अधिक होंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery