Wednesday, December, 03,2025

वीरेंद्र चौधरी ने किया निर्माणाधीन हॉस्टल का निरीक्षण

नागौर: जिले के जायल स्थित श्री बलदेवराम मिर्धा विद्यापीठ संस्थान में निर्माणाधीन छात्रावास भवन का पीसीसी के पूर्व सदस्य एवं फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्य की प्रगति, भवन संरचना और आगामी विकास योजनाओं की जानकारी दी। चौधरी ने निर्माणाधीन हॉस्टल की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि छात्रावास पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त आवासीय व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे शैक्षणिक माहौल और अधिक सुदृढ़ होगा।

उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए संचालक मंडल की कार्यशैली की सराहना की। निरीक्षण के बाद चौधरी ने संस्थान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संचालक मंडल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। यह संस्थान भविष्य में जायल ही नहीं, बल्कि आस-पास के गांवों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र साबित होगा। निरीक्षण के दौरान जायल उपप्रधान तिलोक राम रोज, पूर्व सरपंच जोचीना पूर्णा राम, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि देवाराम लामरोड़, गोरधन राम रेवाड़, गणेश राम सियाक, गोराऊ सरपंच गोपाल, जोरा राम गुजरियास, रामनिवास लामरोड़, परसा राम मांगलोद, भंवर लामरोड़, जयराम लामरोड़ व सहदेव रोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सिणोद गांव में व्यक्त की संवेदना

हॉस्टल निरीक्षण के बाद वीरेंद्र चौधरी सिणोद गांव पहुंचे, जहां पत्रकार महेन्द्र चौधरी की दादी मोहनी देवी के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery