Tuesday, June, 09,2026

पांच धार्मिक स्थल हटाए संयम से जीती बड़ी चुनौती

जयपुर: राजधानी जयपुर ने सोमवार को एक ऐसी प्रशासनिक कार्रवाई देखी, जिसे संवेदनशीलता, रणनीति और संयम का सफल उदाहरण माना जा रहा है। नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) और पुलिस प्रशासन ने 5 धार्मिक स्थलों सहित 17 अवैध निर्माणों को हटाया। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई के दौरान कहीं भी तनाव, विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

सुबह छह बजे शुरू हुए अभियान में जेडीए की पांच टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले नूरानी मस्जिद को हटाया गया, जिसके बाद सड़क सीमा में आ रहे दो मंदिर, एक सत्संग भवन, एक मजार तथा अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। दोपहर तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कर ली गई, जबकि देर रात तक मलबा हटाने का कार्य जारी रहा।

सुरक्षा के किए कड़े बंदोबस्त... दिनभर इंटरनेट सेवाएं रही बंद

कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए थे। आरएसी की 12 कंपनियों सहित करीब 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए। कोटा और भरतपुर रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई तथा एक किलोमीटर पहले से बैरिकेडिंग कर आमजन की आवाजाही नियंत्रित रखी गई। सुरक्षा कारणों से 34 से अधिक थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की गई, जिन्हें शाम सात बजे बहाल कर दिया गया। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले सभी धार्मिक स्थलों को खाली करवा लिया था। आवश्यक धार्मिक सामग्री और सामान हटाने के बाद ही ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन पुलिस और प्रशासन की समझाइश से स्थिति पूरी तरह शांत बनी रही।

सुबह 4 बजे से डटे रहे अधिकारी

कार्रवाई के दौरान जेडीए ने 3 पॉकलेन, 3 जेसीबी, 12 डंपर और 14 ट्रैक्टर लगाए। जेडीए प्रवर्तन शाखा के डीआईजी आनंद शर्मा और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव पचार मौके पर मौजूद रहे, जबकि जेडीसी सिद्धार्थ महाजन लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।

बरती विशेष सावधानी

धार्मिक स्थलों को हटाने में विशेष सावधानी बरती गई। अधिकांश निर्माण मजदूरों की मदद से हटाए गए और मशीनों का सीमित उपयोग किया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, संवाद, तैयारी और निष्पक्ष कार्रवाई की बदौलत जयपुर ने एक बार फिर साबित किया कि संवेदनशील मुद्दों को भी शांति और संयम के साथ सुलझाया जा सकता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery