Tuesday, June, 09,2026

योग दिवस पर प्रदेशभर में होगा महाआयोजन

जयपुर:  12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम पर प्रदेशभर में महाआयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को सचिवालय में बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों व जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में योग दिवस का आयोजन सभी जिलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सुबह 6 से 8 बजे तक किया जाएगा। मुख्य सचिव ने योग संगम पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने और कार्यक्रमों की फोटो व प्रतिभागियों की जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स पर योग कार्यक्रम में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों का सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery