Sunday, November, 02,2025

RSS पर प्रतिबंध की मांग दुर्भाग्यपूर्ण व अनुचित

जयपुर:  भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की मांग को घोर आपत्तिजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और देश की राष्ट्रवादी भावना के विरुद्ध बताया है। सांसद सीपी जोशी ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि आरएसएस ने आजादी के बाद से लेकर अब तक राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, शिक्षा, सेवा और संस्कार के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किया है। देश में संकट के समय बाढ़, भूकंप, महामारी या कोई आपदा हो, आरएसएस के स्वयंसेवक सबसे पहले सेवा के लिए आगे आते हैं। ऐसे संगठन को प्रतिबंधित करने की बात करना देश की जन भावनाओं का अपमान है। कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान दर्शाता है कि कांग्रेस आज भी उसी मानसिकता से ग्रसित है, जिसने देश को विभाजित किया और समाज में वैमनस्य फैलाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery