Sunday, November, 02,2025

1 करोड़ युवाओं को रोजगार, PG तक निःशुल्क शिक्षा का वादा

पटना: भाजपा-जदयू की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया। गठबंधन ने इसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं और पिछड़े वगों के लिए कई योजनाओं का वादा किया है। घोषणापत्र में मुख्य रूप से एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने, एक करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने, चार शहरों में मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू करने और राज्य में सात अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे विकसित करने जैसे कई वादे किए गए हैं। इनके साथ ही सात एक्सप्रेस-वे, 10 औद्योगिक पार्क, 'केजी से पीजी' तक निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अजा/जजा वर्ग के छात्रों को प्रतिमाह 2,000 रुपए की सहायता राशि जैसी कई योजनाओं की घोषणा की गई है। घोषणापत्र के अनुसार, राजग के सत्ता में आने पर विश्वस्तरीय 'मेडिसिटी', प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, मुफ्त राशन और 50 लाख नए पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, सीतामढ़ी स्थित देवी सीता के जन्मस्थान माने जाने वाले 'पुनौरा धाम जानकी मंदिर' को 'सीतापुरम' नाम देने की घोषणा भी की गई है।

घोषणा पत्र में मुख्य वादे

  • एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा
  • एक करोड़ 'लखपति दीदी' बनाई जाएंगी
  • चार शहरों में मेट्रो ट्रेन सेवाएं की जाएंगी शुरू
  • सात अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे विकसित किए जाएंगे
  • सात नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे
  • 10 औद्योगिक पार्क होंगे विकसित
  • 'केजी से पीजी' तक दी जाएगी गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा
  • उच्च शिक्षा के लिए अजा/अजजा वर्ग के छात्रों को प्रतिमाह 2,000 रुपए की सहायता
  • विश्वस्तरीय मेडिसिटी बनाई जाएगी
  • प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज
  • पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज

'स्किल जनगणना' कराई जाएगी

सम्राट चौधरी ने कहा कि राजग के सत्ता में लौटने पर एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियां और रोजगार के अक्सर प्रदान किए जाएंगे तथा राज्य में कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 'स्किल जनगणना' कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर जिले में 'मेगा स्किल सेंटर' स्थापित किए जाएंगे जिन्हें आगे चलकर 'ग्लोबल स्किलिंग सेंटर' के रूप में विकसित किया जाएगा।

'बिहार स्पोर्ट्स सिटी' की स्थापना होगी

घोषणापत्र में कहा गया है कि 'बिहार स्पोर्ट्स सिटी' के साथ ही राज्य के प्रत्येक प्रमंडल में खेल उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में एक फैक्ट्री और 10 नए औद्योगिक पाकों की स्थापना भी की जाएगी। राज्य में 100 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम पार्क, 50,000 से अधिक कुटीर उद्योग, एक रक्षा गलियारा और सेमीकंडक्टर निर्माण पार्क खोले जाएंगे।

महिलाओं को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता

घोषणा पत्र में यह भी कहा गया कि 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए अधिकतम दो लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राजग एक करोड़ 'लखपति दीदी बनाएगा और 'मिशन करोडपति' के तहत चुनी हुई महिला उद्यमियों को करोडपति बनाने की दिशा में काम करेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2023 में शुरू की गई 'लखपति दीदी' योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें प्रति वर्ष कम से कम एक लाख रुपए की आमदनी सुनिश्चित करना है।

ये नेता थे मौजूद

राजग का यह 69 पृष्ठों का घोषणापत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नडा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और गठबंधन दलों के अन्य नेताओं की मौजूद‌गी में जारी किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery