Tuesday, June, 09,2026

पूंछरी का लौठा पहुंचे CM... पत्नी संग की 21 किमी गिरिराज जी की परिक्रमा

भरतपुर / जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को भरतपुर जिले के पूंछनी का लौठा पहुंचे और गिरिराज महाराज के परिक्रमा मार्ग पर पत्नी गीता शमां के साथ 21 किलोमीटर की परिक्रमा की। इससे पहले उन्होंने डीग स्थित श्रीनाथजी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर खुशहाली को मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन के बाद कहा कि प्रभु श्रीनाथजी की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी नागरिकों का जीवन खुशियों से परिपूर्ण हो। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री पूंछरी का लौठा पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी गीता शर्मा के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा प्रारंभ की। जानकारी के अनुसार गोता शर्मा ने दंडवत परिक्रमा की है और धार्मिक मान्यता के अनुसार दंडवत परिक्रमा पूर्ण होने के बाद पैदल परिक्रमा करना आवश्यक होता है। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी की परिक्रमा को लेकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों का प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। परिक्रमा मार्ग सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई। मुख्यमंत्री पूंछरी का लौता में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उनका जयपुर लौटने का कार्यक्रम मंगलवार सुबह निर्धारित है। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस कार्यक्रम के दौरान परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery