Sunday, November, 02,2025

युद्ध के तरीके बदले, अब आमने-सामने की लड़ाई नहीं

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध के तरीके लगातार बदल रहे हैं और अब ये आमने सामने नहीं लड़े जाते, इसलिए सैन्य शक्ति, बौद्धिक और प्रौद्योगिकीय तैयारी करने की आवश्यकता है। सेना प्रमुख ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि चाणक्य की शिक्षाएं, हमें याद दिलाती हैं कि उभरती शक्तियां अनिवार्य रूप से प्रतिपक्षी गठजोड़ को उकसाती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में इन प्रतिक्रियाओं के विरुद्ध रणनीतिक संतुलन और प्रतिरोध की तैयारी शामिल है।

इसमें हमारे लिए अपार अवसर है, दुनिया की सबसे युवा आबादी का जनसांख्यिकीय लाभांश, बदलती प्रौद्योगिकियां और एक रणनीतिक भूगोल। लेकिन चुनौतियां भी हैं। सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सीमाओं पर तैनात सैनिकों के बारे में नहीं है, बल्कि उन नागरिकों और युवाओं के बारे में भी है जो 'इसके प्रति उदासीन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, हमारे बीच पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता और कपटपूर्ण खतरे हैं, जिनके कारण आधे से अधिक, यानी ढाई से ज्यादा, मोर्चे पर चुनौतियां पैदा हो रही हैं। दूसरा यह कि आतंकवाद, छद्म युद्ध और आंतरिक खतरे अभी भी बने हुए हैं।

'जेन-जेड' देश की सबसे बड़ी ताकत

जनरल द्विवेदी ने अपने संबोधन में देश की 'जेन जेड' आबादी का जिक्र किया और हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि हालांकि, भारतीय सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है, लेकिन 'जेनरेशन जेड' उससे भी आगे निकल गई है और यह इस नए युद्ध क्षेत्र, डिजिटल रूप से धाराप्रवाह, सामाजिक रूप से जागरूक और वैश्विक रूप से जुड़ाव के केंद्र में है। अगर वे अनुशासन से निर्देशित हों और उन्हें सही दिशा दी जाए, तो वे भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यह जुनून और उद्देश्य का संगम है। 'जेन जेड' वे युवा है जो लगभग 1990 के दशक के अंत और 2010 के दशक के प्रारंभ के बीच पैदा हुए। भारत की 65 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है और लगभग 50 प्रतिशत आबादी 25 वर्ष से कम आयु की है। यह युवाओं का देश हैं, असीम ऊर्जा, विचारों, रचनात्मकता और साहस का देश है।

रिजिजू ने भी किया संबोधित

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सेना और रक्षा थिंक टैंक 'सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज' द्वारा आयोजित 'चाणक्य डिफेस डायलॉग: यंग लीडर्स फोरम' में सैन्य अधिकारियों, छात्रों और रक्षा विशेषज्ञों को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग करने वालों में शामिल रही कर्नल सोफिया कुरैशी भी इस कार्यक्रम में शरीक हुईं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery